यज्ञ और शिक्षा: वैदिक परंपरा में समग्र विकास
PDF

Keywords

यज्ञ
शिक्षा
वैदिक परंपरा
समग्र विकास
भारतीय संस्कृति
अनुशासन

How to Cite

Srivastava, P. (2025). यज्ञ और शिक्षा: वैदिक परंपरा में समग्र विकास : यज्ञ और शिक्षा: वैदिक परंपरा में समग्र विकास की ओर. Interdisciplinary Journal of Yagya Research, 8(1), 19-22. https://doi.org/10.36018/ijyr.v8i1.134

Abstract

भारतीय संस्कृति की नींव वेदों में रखी गई है, और यज्ञ को इसका सबसे बड़ा उपहार माना जाता है। “यज्ञ” शब्द का अर्थ है—देवपूजन, दान और संगतिकरण। यज्ञ केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक उद्देश्य भी रखता है; यह त्याग, समर्पण और परमार्थ की भावना को जाग्रत करता है। जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण संस्कार और अवसर पर यज्ञ का आयोजन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्तराधिकार का माध्यम रहा है। वैदिक शिक्षा प्रणाली में यज्ञ का केंद्रीय स्थान था; शिक्षा का आरंभ उपनयन संस्कार से होता था और गुरुकुल में दैनिक यज्ञ, स्वाध्याय और सेवा का अभ्यास कराया जाता था। यज्ञ की प्रेरणाएँ जैसे त्याग, सेवा, और परमार्थ, विद्यार्थियों के जीवन में नैतिकता, अनुशासन और समाज-सेवा की भावना विकसित करती थीं। यज्ञ का ज्ञान पक्ष सतत अध्ययन, स्वाध्याय और वैचारिक पवित्रता पर बल देता है, जबकि कर्म पक्ष सेवा और संगठन में योगदान देता है। आज की भौतिकवादी शिक्षा प्रणाली में जब नैतिक मूल्यों का अभाव दिखता है, तब यज्ञ जैसी परंपराएँ विद्यार्थियों में आत्मसंयम, कर्तव्यबोध और नेतृत्व विकसित करने में सहायक बन सकती हैं। आधुनिक शिक्षा में यज्ञ को समाहित करने में स्थान, संसाधन और दृष्टिकोण की चुनौतियाँ हैं, किन्तु छोटे स्वरूपों में इसके वैज्ञानिक और सामाजिक लाभों को विद्यालयों में लागू किया जा सकता है। यदि यज्ञ के सिद्धांतों को शिक्षा प्रणाली में यथायोग्य स्थान मिले, तो विद्यार्थियों में समग्र विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सशक्त निर्माण संभव है।

https://doi.org/10.36018/ijyr.v8i1.134
PDF

References

Brahmavarchas, editor. Yagya Shabda Ka Arth. In: Yagna Ka Gyan Vigyan (Pt. Shriram Sharma Aacharya Vangmay 25). 2nd edition. Mathura: Akhand Jyoti Sansthan; 1998. p. 2.15.

Kumari B. Yagya Prayojan Mein Susanskarita Ka Samavesh. Interdisciplinary Journal of Yagya Research. 2022 Oct 31;5(2):19–21. [https://doi.org/10.36018/ijyr.v5i2.89](https://doi.org/10.36018/ijyr.v5i2.89)

Brahmavarchas, editor. Yagyagni ki Shiksha Aur Prerana. In: Yagna Ka Gyan Vigyan (Pt. Shriram Sharma Aacharya Vangmay 25). 2nd edition. Mathura: Akhand Jyoti Sansthan; 1998. p. 5.1.

Brahmavarchas, editor. Yagya Ki Anirvachaniya Mahatta. In: Yagna Ka Gyan Vigyan (Pt. Shriram Sharma Aacharya Vangmay 25). 2nd edition. Mathura: Akhand Jyoti Sansthan; 1998. p. 2.39–2.46.

Singh S. Vaidik Sanskriti Mein Yagya – Ek Samagra Jeevan Darshan Evam Sadhana Path. Interdisciplinary Journal of Yagya Research. 2019 Dec 31;2(2):1–6. [https://doi.org/10.36018/ijyr.v2i2.45](https://doi.org/10.36018/ijyr.v2i2.45)

Yuliani NM, Rahayu NWS. The Yajña Chakra in Sujana Human Education. Life and Death. 2024 Jan 31;1(2). [https://doi.org/10.61511/lad.v1i2.2024.401](https://doi.org/10.61511/lad.v1i2.2024.401)

Government of India, Ministry of Human Resource Development. National Education Policy 2020. New Delhi: Government of India; 2020. [https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/NEP_Final_English_0.pdf](https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/NEP_Final_English_0.pdf)

Joshi R, Shriwastav A, Manek V, Tiwari P, Dixit A, Mishra SK, et al. Advancement of Research on Yagya – National Symposium Consensus. Interdisciplinary Journal of Yagya Research. 2022 Apr 5;4(2):28–39. [https://doi.org/10.36018/ijyr.v4i2.80](https://doi.org/10.36018/ijyr.v4i2.80)

Creative Commons License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.

Copyright (c) 2025 Poonam Srivastava

Metrics

Metrics Loading ...